
एजेंसी& इंदौर
विश्व की सबसे बड़ी श्रीमद् भगवद् गीता इन दिनों इटली के मिलान शहर में छापी जा रही है। 800 किलो वजनी किताब की लंबाई 9 फीट, चौड़ाई 6 फीट और ऊंचाई 10 फीट होगी। कवर को मजबूत बनाए रखने के लिए धातु का उपयोग होगा।
गोल्ड, प्लेटिनम जैसे कीमती धातुओं के इस्तेमाल से इसे स्क्रीन प्रिंट किया जा रहा है। 670 पृष्ठों की इस किताब के पन्नों को फटने से बचाने के लिए विशेष सिंथेटिक कागज का उपयोग किया है। यह कागज पानी से गीला भी नहीं होगा। इसे गिनीज बुक में भी दर्ज किया जाएगा। इस्कॉन के संस्थापक स्वामी प्रभुपाद द्वारा गीता की टीका के इस वर्ष 50 साल पूरे हो रहे हैं। इसी के अंतर्गत इस्कॉन से जुड़े भक्ति वेदांत बुक ट्रस्ट ने दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक ग्रंथ के तौर पर गीता को वृहद आकार में छापने का निर्णय लिया। इस्कॉन (नॉर्थ इंडिया) के जोनल सेक्रेटरी महामनदास ने भास्कर को बताया कि इसी साल कार्तिक माह में इसे दिल्ली लाया जाएगा। इस्कॉन के दिल्ली सेंटर में यह पुस्तक प्रदर्शित होगी। इसके बाद इसे इंदौर भी लाया जाएगा।
समुद्री रास्ते से पहुंचेगी भारत : दो साल से किताब की छपाई चल रही है। अब तक 70 फीसदी से अधिक छपाई हो चुकी है। जल्द ही किताब की बाइंडिंग होगी। इसे समुद्री रास्ते से भारत तक लाया जाएगा।
40 किलो वजनी प्रदेश की सबसे बड़ी गीता इंदौर में : निपानिया स्थित इस्कॉन मंदिर में प्रदेश की सबसे बड़ी गीता पहले से मौजूद है। 40 किलो वजन वाली इस गीता को भी इस्कॉन द्वारा इटली में ही प्रिंट करवाया गया था। दो फीट लंबाई और दो फीट चौड़ाई वाली यह गीता संस्कृत के साथ अंग्रेजी में भी पढ़ी जा सकती है। इसी साल जनवरी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसका विमोचन किया था।
डेढ़ करोड़ लागत, इंदौर ने 20 लाख रुपए दान दिए : किताब पर 2 लाख 20 हजार डॉलर यानी करीब 1.5 करोड़ रुपए का खर्च अनुमानित है। 1.50 लाख डॉलर (करीब 1 करोड़ रुपए) इस्कॉन के सभी सेंटर्स से जुटाए गए हैं। इंदौर इस्कॉन की ओर से 20 लाख रुपए का दान दिया है। बाकी के 50 लाख रुपए एकत्रित करने की कवायद जारी है। इस रकम का उपयोग प्रिंटिंग और बाइडिंग के साथ ट्रांसपोर्टेशन पर होगा।
कृत्रिम उपकरण क्रय करने का लिया निर्णय
नगर निगम द्वारा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किए जा रहे हैं विशेष प्रयास
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार
ट्रक कटिंग गैंग का पुलिस ने किया खुलासा
एनएफएल में डेढ़ दर्जन कौओं की अचानक मौत से हड़कंप
दो पारियों में की जा रही नगर की साफ-सफाई
कलेक्टर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बेहतर इंतजाम करने के दिए निर्देश
हठधर्मिता और बेशर्मी पर टिकी है मोदी सरकार: गोविंद सिंह
निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे ने पंचवर्षीय रोडमैप की समीक्षा के दिए आवश्यक निर्देश
मनमानी फीस वसूलने को लेकर विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने किया हंगामा
भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से लंदन में स्कूल बंद
कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
गांवों में नल और नलों में जल, देश की सबसे बड़ी योजना- सांसद श्री पटेल
कलेक्टर ने किया बरट आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
सहकारिता मंत्री ने किए कई विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण
मनरेगा के सभी सेगमेन्ट में अपेक्षित प्रगति लाएं : कलेक्टर