
एजेंसी।नई दिल्ली
उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीत लहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद तापमान और नीचे गिर गया है। वहीं, अब भारतीय मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने के आसार बने हुए हैं। आइएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद, शिकोहाबाद में अगले दो घंटों में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राजस्थान के बयाना, भरतपुर, नगर में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच भारतीय मौसम विभाग ने ट्वीट कर बताया कि हरियाणा के नूंह, सोहना, पलवल, बावल, भिवानी, बल्लभगढ़ और उत्तर प्रदेश के सिंकदराबाद और बुलंदशहर के आसपास क्षेत्रों में हल्की से मध्यम तीव्रता वाली बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को नए साल पर सीजन का सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पालम में शनिवार सुबह 7 बजे तक शून्य दृश्यता के साथ घना कोहरा छाया रहा।
वहीं, पश्चिमोत्तर मैदानी इलाकों में स्थित कई क्षेत्रों में शुक्रवार को नए साल के दिन उप-शून्य या 0त्उ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा के हिसार में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि 47 वर्षों में सबसे ठंडा दर्ज किया गया। राज्य के अन्य शहरों जैसे नारनौल (0.2 त्उ) सिरसा (2त्उ) और रोहतक (2 त्उ) में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई। पंजाब में, फरीदकोट में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 1.2 डिग्री और अमृतसर में 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।
कृत्रिम उपकरण क्रय करने का लिया निर्णय
नगर निगम द्वारा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किए जा रहे हैं विशेष प्रयास
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार
ट्रक कटिंग गैंग का पुलिस ने किया खुलासा
एनएफएल में डेढ़ दर्जन कौओं की अचानक मौत से हड़कंप
दो पारियों में की जा रही नगर की साफ-सफाई
कलेक्टर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बेहतर इंतजाम करने के दिए निर्देश
हठधर्मिता और बेशर्मी पर टिकी है मोदी सरकार: गोविंद सिंह
निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे ने पंचवर्षीय रोडमैप की समीक्षा के दिए आवश्यक निर्देश
मनमानी फीस वसूलने को लेकर विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने किया हंगामा
भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की
कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से लंदन में स्कूल बंद
कड़ाके की ठंड के बीच उत्तर भारत के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश
गांवों में नल और नलों में जल, देश की सबसे बड़ी योजना- सांसद श्री पटेल
कलेक्टर ने किया बरट आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण
सहकारिता मंत्री ने किए कई विकास कार्यो के शिलान्यास एवं लोकार्पण
मनरेगा के सभी सेगमेन्ट में अपेक्षित प्रगति लाएं : कलेक्टर