
Gold Price 9 March : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। आज सोमवार, 9 मार्च को सोने और चांदी दोनों की वायदा कीमतों में कमी आई है। MEX Exchange पर आगामी 3 अप्रैल, 2020 का सोने का वायदा भाव आज सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर 289 रुपए की गिरावट पर था। इसके दाम 43 हजार 869 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंडिंग में था। इसी तरह 5 जून 2020 के लिए सोने का वायदा भाव सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर 293 रुपए की गिरावट पर था। यह 44 हजार 290 रुपए प्रति दस ग्राम पर ट्रेंडिंग में था। सोने के अंतरराष्ट्रीय हाजिर दामों में भी आज सुबह गिरावट दर्ज की गई। ब्लूमबर्ग की मानें तो सोने का अंतरराष्ट्रीय हाजिर दाम आज सुबह 0.74 प्रतिशत या 12.40 डॉलर की गिरावट के साथ ट्रेंडिंग में था। दोपहर 2 बजे तक यह न्यूनतम 1,657.71 डॉलर प्रति औंस के लेवल तक पहुंच चुका था। जहां तक चांदी के अंतरराष्ट्रीय हाजिर भाव की बात है, सोमवार सुबह यह 2.72 प्रतिशत अथवा 0.47 डॉलर की गिरावट के साथ 16.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंडिंग में था।
चांदी के वायदा भाव में भारी गिरावट
जहां तक चांदी के वायदा बाजार की बात है, इसके दामों में भारी गिरावट देखी गई है। MEX पर आगामी 5 मई, 2020 के लिए चांदी का वायदा भाव आज सुबह यानी सोमवार 9 मार्च को 2.16 प्रतिशत अथवा 1014 रुपयों की भारी गिरावट के साथ 45 हजार 955 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंडिंग में था। आगामी 3 जुलाई, 2020 को चांदी के वायदा भाव आज सुबह 1.90 प्रतिशत अथवा 900 रुपए की भारी गिरावट दर्ज कराते हुए 45 हजार 576 रुपए प्रति किलो पर ट्रेंडिंग में था।
विस्टा कंपनी का महा नदी में रेत का अवैध उत्खनन
प्रशासन और कमेटी के बीच विवाद में व्यापारियों का दर्द भी सुना जाए
महिला बाल विकास की महिलाओं के गु्रप में अश्लील फोटो से कर्मचारियों में हड़कंप
चाइल्डलाइन ने सम्मान अभियान अंतर्गत बालक-बालिकाओं को किया जागरूक
कोविड-19 के उपचार दर रिसेप्शन काउन्टर पर प्रदर्शित करें, क्लीनिक और नर्सिंग होम को निर्देश
खरगोन की वेबसाईट की तर्ज पर बनाई जा सकती है वेबसाईट
कृत्रिम उपकरण क्रय करने का लिया निर्णय
नगर निगम द्वारा नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए किए जा रहे हैं विशेष प्रयास
शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार
ट्रक कटिंग गैंग का पुलिस ने किया खुलासा
एनएफएल में डेढ़ दर्जन कौओं की अचानक मौत से हड़कंप
दो पारियों में की जा रही नगर की साफ-सफाई
कलेक्टर ने कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए बेहतर इंतजाम करने के दिए निर्देश
हठधर्मिता और बेशर्मी पर टिकी है मोदी सरकार: गोविंद सिंह
निगम आयुक्त सत्येंद्र धाकरे ने पंचवर्षीय रोडमैप की समीक्षा के दिए आवश्यक निर्देश
मनमानी फीस वसूलने को लेकर विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने किया हंगामा
भाजपा नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की